हर दर्द के हर ग़म के तलबगार हमीं हैं

मुमताज़ मीरज़ामुमताज़ मीरज़ा

1 min read · 12.4K reads

हर दर्द के हर ग़म के तलबगार हमीं हैं

इस जिंस-ए-गिरामी के ख़रीदार हमीं हैं

दुनिया में जफ़ाओं के सज़ा-वार हमीं हैं

'मुमताज़' ब-हर-हाल गुनाहगार हमीं हैं

जो इश्क़ में गुज़री है सो गुज़री है हमीं पर

आवारा-ओ-रूस्वा सर-ए-बाज़ार हमीं हैं

अब कौन करे रोज़ नई उन से शिकायत

अच्छा चलो तस्लीम जफ़ा-कार हमीं हैं

'मुमताज़' जो नाज़ाँ हैं बहुत तिश्ना-लबी पर

कह दे कोई साक़ी से वो मय-ख़्वार हमीं हैं

मुमताज़ मीरज़ा
About the poet

मुमताज़ मीरज़ा

View profile & all 18 Poems / Stories

More from मुमताज़ मीरज़ा

  1. फूल जब कोई बिखरता है तो हँस देते हैं

    फूल जब कोई बिखरता है तो हँस देते हैंदर्द जब हद से गुज़रता है तो हँस देते हैं

    12.4K reads
  2. बे-तरह आप की यादों ने सताया है मुझे

    बे-तरह आप की यादों ने सताया है मुझेचाँदनी रातों ने आ आ के रुलाया है मुझे

    12.4K reads
  3. तिरे क़रीब भी दिल कुछ बुझा सा रहता है

    तिरे क़रीब भी दिल कुछ बुझा सा रहता हैग़म-ए-फ़िराक़ का खटका लगा सा रहता है

    12.4K reads
  4. पर्दा-ए-ज़ेहन से साया सा गुज़र जाता है

    पर्दा-ए-ज़ेहन से साया सा गुज़र जाता हैजैसे पल भर को मिरा दिल भी ठहर जाता है

    12.4K reads
  5. हाल न पूछो रोज़-ओ-शब का कोई अनोखी बात नहीं

    हाल न पूछो रोज़-ओ-शब का कोई अनोखी बात नहींदिन को कैसे रात कहें हम रात भी अब तो रात नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like