तिरे क़रीब भी दिल कुछ बुझा सा रहता है

मुमताज़ मीरज़ामुमताज़ मीरज़ा

1 min read · 12.4K reads

तिरे क़रीब भी दिल कुछ बुझा सा रहता है

ग़म-ए-फ़िराक़ का खटका लगा सा रहता है

न जाने कब निगह-ए-बाग़बाँ बदल जाए

हर आन फूलों को धड़का लगा सा रहता है

हज़ारों चाँद सितारे निकल के डूब गए

नगर में दिल के सदा झुटपुटा सा रहता है

तुम्हारे दम से हैं तन्हाइयाँ भी बज़्म-ए-नशात

तुम्हारी यादों का इक जमघटा सा रहता है

वो इक निगाह कि मफ़्हूम जिस के लाखों हैं

उसी निगाह का इक आसरा सा रहता है

तुम्हारे इश्क़ ने 'मुमताज़' कर दिया दिल को

ये सब से मिल के भी सब से जुदा सा रहता है

मुमताज़ मीरज़ा
About the poet

मुमताज़ मीरज़ा

View profile & all 18 Poems / Stories

More from मुमताज़ मीरज़ा

  1. फूल जब कोई बिखरता है तो हँस देते हैं

    फूल जब कोई बिखरता है तो हँस देते हैंदर्द जब हद से गुज़रता है तो हँस देते हैं

    12.4K reads
  2. बे-तरह आप की यादों ने सताया है मुझे

    बे-तरह आप की यादों ने सताया है मुझेचाँदनी रातों ने आ आ के रुलाया है मुझे

    12.4K reads
  3. पर्दा-ए-ज़ेहन से साया सा गुज़र जाता है

    पर्दा-ए-ज़ेहन से साया सा गुज़र जाता हैजैसे पल भर को मिरा दिल भी ठहर जाता है

    12.4K reads
  4. हाल न पूछो रोज़-ओ-शब का कोई अनोखी बात नहीं

    हाल न पूछो रोज़-ओ-शब का कोई अनोखी बात नहींदिन को कैसे रात कहें हम रात भी अब तो रात नहीं

    12.4K reads
  5. ग़मों में डूबी हुई है हर इक ख़ुशी मेरी

    ग़मों में डूबी हुई है हर इक ख़ुशी मेरीअजीब तौर से गुज़री है ज़िंदगी मेरी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like