हाल न पूछो रोज़-ओ-शब का कोई अनोखी बात नहीं

मुमताज़ मीरज़ामुमताज़ मीरज़ा

1 min read · 12.4K reads

हाल न पूछो रोज़-ओ-शब का कोई अनोखी बात नहीं

दिन को कैसे रात कहें हम रात भी अब तो रात नहीं

लगने को तो सेहन-ए-चमन में दोनों अच्छे लगते हैं

काँटों में जो अपना-पन है फूलों में वो बात नहीं

दिल से भुला तो दें हम उन को लेकिन इस को क्या कीजे

सदियों की रूदाद भुलाना अपने बस की बात नहीं

गुलशन गुलशन शाख़ ओ शजर पर रोज़ नशेमन जलते हैं

किस ने कहा था मौसम बदला अगले से हालात नहीं

एक ज़रा सी बात पे क्यूँ है इतना हंगामा 'मुमताज़'

शीशा-ए-दिल ही तो टूटा है और तो कोई बात नहीं

मुमताज़ मीरज़ा
About the poet

मुमताज़ मीरज़ा

View profile & all 18 Poems / Stories

More from मुमताज़ मीरज़ा

  1. फूल जब कोई बिखरता है तो हँस देते हैं

    फूल जब कोई बिखरता है तो हँस देते हैंदर्द जब हद से गुज़रता है तो हँस देते हैं

    12.4K reads
  2. बे-तरह आप की यादों ने सताया है मुझे

    बे-तरह आप की यादों ने सताया है मुझेचाँदनी रातों ने आ आ के रुलाया है मुझे

    12.4K reads
  3. तिरे क़रीब भी दिल कुछ बुझा सा रहता है

    तिरे क़रीब भी दिल कुछ बुझा सा रहता हैग़म-ए-फ़िराक़ का खटका लगा सा रहता है

    12.4K reads
  4. पर्दा-ए-ज़ेहन से साया सा गुज़र जाता है

    पर्दा-ए-ज़ेहन से साया सा गुज़र जाता हैजैसे पल भर को मिरा दिल भी ठहर जाता है

    12.4K reads
  5. ग़मों में डूबी हुई है हर इक ख़ुशी मेरी

    ग़मों में डूबी हुई है हर इक ख़ुशी मेरीअजीब तौर से गुज़री है ज़िंदगी मेरी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like