फूल जब कोई बिखरता है तो हँस देते हैं

मुमताज़ मीरज़ामुमताज़ मीरज़ा

1 min read · 12.4K reads

फूल जब कोई बिखरता है तो हँस देते हैं

दर्द जब हद से गुज़रता है तो हँस देते हैं

पर्दा-ए-ज़ेहन पे माज़ी के झरोकों से कभी

एक चेहरा सा उभरता है तो हँस देते हैं

सुब्ह तक जलना पिघलना है हमारी क़िस्मत

रंग-ए-शब यूँ जो निखरता है तो हँस देते हैं

आगही भूलने देती नहीं हस्ती का मआल

टूट के ख़्वाब बिखरता है तो हँस देते हैं

ज़िंदगी जोहद-ए-मुसलसल है हिरासाँ क्यूँ हो

वलवला जब कोई मरता है तो हँस देते हैं

मुमताज़ मीरज़ा
About the poet

मुमताज़ मीरज़ा

View profile & all 18 Poems / Stories

More from मुमताज़ मीरज़ा

  1. बे-तरह आप की यादों ने सताया है मुझे

    बे-तरह आप की यादों ने सताया है मुझेचाँदनी रातों ने आ आ के रुलाया है मुझे

    12.4K reads
  2. तिरे क़रीब भी दिल कुछ बुझा सा रहता है

    तिरे क़रीब भी दिल कुछ बुझा सा रहता हैग़म-ए-फ़िराक़ का खटका लगा सा रहता है

    12.4K reads
  3. पर्दा-ए-ज़ेहन से साया सा गुज़र जाता है

    पर्दा-ए-ज़ेहन से साया सा गुज़र जाता हैजैसे पल भर को मिरा दिल भी ठहर जाता है

    12.4K reads
  4. हाल न पूछो रोज़-ओ-शब का कोई अनोखी बात नहीं

    हाल न पूछो रोज़-ओ-शब का कोई अनोखी बात नहींदिन को कैसे रात कहें हम रात भी अब तो रात नहीं

    12.4K reads
  5. ग़मों में डूबी हुई है हर इक ख़ुशी मेरी

    ग़मों में डूबी हुई है हर इक ख़ुशी मेरीअजीब तौर से गुज़री है ज़िंदगी मेरी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like