महाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुए
आज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा
गली-गली भटकती मामूली कुतिया का
कहाँ जाती है कहाँ सोती कहाँ बच्चे जनती कहाँ सुस्ताती
कहाँ कहाँ खुजाती क्या खाती क्या सूँघती है
किस पर भौंकती किस पर गुर्राती है
किसके तलवे चाटती है
किस किससे इश्क़ लड़ाती है
आगे-आगे चलेगी वह कुतिया
पीछे-पीछे यह कविता








