बे-तरह आप की यादों ने सताया है मुझे

मुमताज़ मीरज़ामुमताज़ मीरज़ा

1 min read · 12.4K reads

बे-तरह आप की यादों ने सताया है मुझे

चाँदनी रातों ने आ आ के रुलाया है मुझे

आप से कोई शिकायत न ज़माने से गिला

मेरे हालात ने मजबूर बनाया है मुझे

आज फिर औज पे है अपना मुक़द्दर शायद

आज फिर आप ने नज़रों से गिराया है मुझे

अपने बेगाने हुए और ज़माना दुश्मन

बे-दिमाग़ी ने मिरी दिन ये दिखाया है मुझे

कौन से दश्त में ले आया मुझे मेरा जुनूँ

मुड़ के देखा है तो कुछ ख़ौफ़ सा आया है मुझे

फिर हुए आज बहम जाम-ए-गुल ओ नग़्मा-ए-शब

फिर मिरे माज़ी ने 'मुमताज़' बुलाया है मुझे

मुमताज़ मीरज़ा
About the poet

मुमताज़ मीरज़ा

View profile & all 18 Poems / Stories

More from मुमताज़ मीरज़ा

  1. फूल जब कोई बिखरता है तो हँस देते हैं

    फूल जब कोई बिखरता है तो हँस देते हैंदर्द जब हद से गुज़रता है तो हँस देते हैं

    12.4K reads
  2. तिरे क़रीब भी दिल कुछ बुझा सा रहता है

    तिरे क़रीब भी दिल कुछ बुझा सा रहता हैग़म-ए-फ़िराक़ का खटका लगा सा रहता है

    12.4K reads
  3. पर्दा-ए-ज़ेहन से साया सा गुज़र जाता है

    पर्दा-ए-ज़ेहन से साया सा गुज़र जाता हैजैसे पल भर को मिरा दिल भी ठहर जाता है

    12.4K reads
  4. हाल न पूछो रोज़-ओ-शब का कोई अनोखी बात नहीं

    हाल न पूछो रोज़-ओ-शब का कोई अनोखी बात नहींदिन को कैसे रात कहें हम रात भी अब तो रात नहीं

    12.4K reads
  5. ग़मों में डूबी हुई है हर इक ख़ुशी मेरी

    ग़मों में डूबी हुई है हर इक ख़ुशी मेरीअजीब तौर से गुज़री है ज़िंदगी मेरी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like