पर्दा-ए-ज़ेहन से साया सा गुज़र जाता है

मुमताज़ मीरज़ामुमताज़ मीरज़ा

1 min read · 12.4K reads

पर्दा-ए-ज़ेहन से साया सा गुज़र जाता है

जैसे पल भर को मिरा दिल भी ठहर जाता है

तेरी यादों के दिए जब भी जलाता है ये दिल

हुस्न कुछ और शब-ए-ग़म का निखर जाता है

हसरतें दिल की मुजस्सम नहीं होने पातीं

ख़्वाब बनने नहीं पाता कि बिखर जाता है

रात भीगे तो इक अंजान सा बेनाम सा दर्द

चाँदनी बन के फ़ज़ाओं में बिखर जाता है

रात काटे नहीं कटती है किसी सूरत से

दिन तो दुनिया के बखेड़ों में गुज़र जाता है

उस को भी कहते हैं 'मुमताज़' वफ़ा का नग़्मा

दिल-ए-बेताब में घुट घुट के जो मर जाता है

मुमताज़ मीरज़ा
About the poet

मुमताज़ मीरज़ा

View profile & all 18 Poems / Stories

More from मुमताज़ मीरज़ा

  1. फूल जब कोई बिखरता है तो हँस देते हैं

    फूल जब कोई बिखरता है तो हँस देते हैंदर्द जब हद से गुज़रता है तो हँस देते हैं

    12.4K reads
  2. बे-तरह आप की यादों ने सताया है मुझे

    बे-तरह आप की यादों ने सताया है मुझेचाँदनी रातों ने आ आ के रुलाया है मुझे

    12.4K reads
  3. तिरे क़रीब भी दिल कुछ बुझा सा रहता है

    तिरे क़रीब भी दिल कुछ बुझा सा रहता हैग़म-ए-फ़िराक़ का खटका लगा सा रहता है

    12.4K reads
  4. हाल न पूछो रोज़-ओ-शब का कोई अनोखी बात नहीं

    हाल न पूछो रोज़-ओ-शब का कोई अनोखी बात नहींदिन को कैसे रात कहें हम रात भी अब तो रात नहीं

    12.4K reads
  5. ग़मों में डूबी हुई है हर इक ख़ुशी मेरी

    ग़मों में डूबी हुई है हर इक ख़ुशी मेरीअजीब तौर से गुज़री है ज़िंदगी मेरी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like