Rahul Sankrityayan, poet
Sootradhar · Author

Rahul Sankrityayan

9 April 1893 – 14 April 1963

  • 5 Poems & Stories
  • 124.7K Reads

About Rahul Sankrityayan

Rahul Sankrityayan (9 April 1893 – 14 April 1963), is called the Father of Indian Travelogue Travel literature. He is the one who played a pivotal role to give travelogue a 'literature form', was one of the most widely travelled scholars of India, spending forty-five years of his life on travels away from his home. He…

Selected Quotes

घुमक्कड़ से बढ़कर व्यक्ति और समाज का कोई हितकारी नहीं हो सकता।
— Rahul Sankrityayan
Read full
उसे आशा होगी कि समाज और विश्वक के हरेक देश के लोग उसकी सहायता करेंगे, लेकिन उसका काम आराम से भिखमंगी करना नहीं है।
— Rahul Sankrityayan
Read full

Poetry & Stories

  1. अथातो घुमक्कड़ जिज्ञासा

    अथातो घुमक्कड़ जिज्ञासासंस्कृत से ग्रंथ को शुरू करने के लिए पाठकों को रोष नहीं होना चाहिए। आखिर हम शास्त्र लिखने जा रहे हैं, फिर शास्त्र की परिपाटी को तो मानना ही पड़ेगा। शास्त्रों में जिज्ञासा ऐसी चीज के लिए होनी बतलाई गई है, जो कि श्रेष्ठ तथा व्यक्ति और समाज सबके लिए परम हितकारी हो। व्यास ने अपने शास्त्र में ब्रह्म को सर्वश्रेष्ठ मानकर उसे जिज्ञासा का विषय बनाया। व्यास-शिष्य जैमिनि ने धर्म को श्रेष्ठै माना। पुराने ऋषियों से मतभेद रखना हमारे लिए पाप की वस्तु नहीं है, आखिर छ शास्त्रों के रचयिता छ आस्तिक ऋषियों में भी आधों ने ब्रह्म को धत्ता बता दिया है। मेरी समझ मंय दुनिया की सर्वश्रेष्ठ वस्तु है घुमक्कड़ी। घुमक्कड़ से बढ़कर व्यक्ति और समाज का कोई हितकारी नहीं हो सकता। कहा जाता है, ब्रह्म ने सृष्टि को पैदा, धारण और नाश करने का जिम्मा अपने ऊपर लिया है। पैदा करना और नाश करना दूर की बातें हैं, उनकी यथार्थता सिद्ध करने के लिए न प्रत्यक्ष् प्रमाण सहायक हो सकता है, न अनुमान ही। हाँ, दुनिया के धारण की बात तो निश्चपय ही न ब्रह्म के ऊपर है, न विष्णु, के और न शंकर ही के ऊपर। दुनिया - दु:ख में हो चाहे सुख में -सभी समय यदि सहारा पाती है, तो घुमक्कड़ों की ही ओर से। प्राकृतिक आदिम मनुष्ये परम घुमक्कड़ था। खेती, बागबानी तथा घर-द्वार से मुक्त वह आकाश के पक्षियों की भाँति पृथ्वी पर सदा विचरण करता था, जाड़े में यदि इस जगह था तो गर्मियों में वहाँ से दो सौ कोस दूर।

    22 min read · 62.6K reads
  2. जंजाल तोड़ो

    दुनिया-भर के साधुओं-संन्यांसियों ने “गृहकारज नाना जंजाला” कह उसे तोड़कर बाहर आने की शिक्षा दी है। यदि घुमक्कड़ के लिए भी उसका तोड़ना आवश्यचक है, तो यह न समझना चाहिए कि घुमक्कड़ का ध्येयय भी आत्मल-सम्मो्ह या परवंचना है। घुमक्कड़-शास्त्रघ में जो भी बातें कही जा रही हैं, वह प्रथम या अधिक-से-अधिक द्वितीय श्रेणी के घुमक्कड़ों के लिए हैं। इसका मतलब यह नहीं, कि यदि प्रथम और द्वितीय श्रेणी का घुमक्कड़ नहीं हुआ जा सकता तो उस मार्ग पर पैर रखना ही नहीं चाहिए। वैसे तो गीता को बहुत नई बोतल में पुरानी शराब और दर्शन तथा उच्च धर्माचार के नाम पर लोगों को पथभ्रष्टा करने में ही सफलता मिली है, किंतु उसमें कोई-कोई बात सच्चील भी निकल आती है। “न चैकमपि सत्त्यंो स्यामत् पुरुषे बहुभाषिणि” (बहुत बोलने वाले आदमी की एकाधबात सच्चीी भी हो जाती है) यह बात गीता पर लागू समझनी चाहिए, और वह सच्चील बात है -“मनुष्या्णां सहस्रेषु कश्चिद् यतति सिद्धये।”

    27 min read · 13.5K reads
  3. विद्या और वय

    यदि सारा भारत घर-बार छोड़कर घुमक्कड़ हो जाय, तो भी चिंता की बात नहीं है। लेकिन घुमकक्ड़ीछ एक सम्मा नित नाम और पद है। उसमें, विशेषकर प्रथम श्रेणी के घुमक्कड़ों में सभी तरह के ऐरे-गैरे पंच-कल्यााणी नहीं शामिल किए जा सकते। हमारे कितने ही पाठक पहले के अध्यायों को पढ़कर बहुत प्रसन्ना हुए होंगे और सोचते होंगे - “चलो पढ़ने-लिखने से छुट्टी मिली। बस कुछ नहीं करना है, निकल चले, फिर दुनिया में कोई रास्ता निकल ही आयगा।” मुझे संदेह है कि इतने हल्केछ दिल से घुमक्कड़ पथ पर जो आरूढ़ होंगे, वह न घर के होंगे न घाट के, न किसी उच्चा दर्श के पालने में समर्थ होंगे। किसी योग्यर पद के लिए कुछ साधनों की आवश्येकता होती है। मैं यह बतला चुका हैं, कि घुमक्कड़-पथ पर चलने के लिए बालक भी अधिकारी हो सकता है, नवतरुणों और तरुणियों की तो बात ही क्या? लेकिन हरेक बालक का ऐसा प्रयास सफलता को कोई गारंटी नहीं रखता। घुमक्कड़ को समाज पर भार बनकर नहीं रहना है। उसे आशा होगी कि समाज और विश्वक के हरेक देश के लोग उसकी सहायता करेंगे, लेकिन उसका काम आराम से भिखमंगी करना नहीं है। उसे दुनिया से जितना लेना है, उससे सौ गुना अधिक देना है। जो इस दृष्टि से घर छोड़ता है, वही सफल और यशस्वी घुमक्कड़ बन सकता है। हाँ ठीक है, घुमक्कड़ों का बीज आरंभ में भी बोया जा सकता है। इस पुस्तुक को पढ़ने-समझने वाले बालक-बालिकाएँ बारह वर्ष से कम के तो शायद ही हो सकते हैं। हमारे बारह-तेरह साल के पाठक इस शास्त्रै को खूब ध्यारन से पढ़ें, संकल्‍प पक्का करें, लेकिन उसी अवस्था में यदि घर छोड़ने के लोभ का संवरण कर सकें, तो बहुत अच्छा होगा। वह इससे घाटे में नहीं रहेंगे।मेरे छोटे पाठक उपरोक्त पंक्तियों को पढ़कर मुझ पर संदेह करने लगेंगे और कहेंगे कि मैं उनके माता-पिता का गुप्त चर बन गया हूँ और उनकी उत्सुकता को दबाकर पीछे खींचना चाहता हूँ। इसके बारे में मैं यही कहूँगा, कि यह मेरे ऊपर अन्यासय ही नहीं है, बल्कि उनके लिए भी हितकर नहीं हैं। मैं नौ साल से अधिक का नहीं था जब अपने गाँव से पहले-पहले बनारस पहुँच था। मुझे अँगुली पकड़कर मेरे चचा गंगा ले जाते थे। मैं इसे अपमान समझता था और खुलकर अकेले बनारस के कुछ भागों को देखना और अपने मन की पुस्त।कें खरीदना चाहता था। मैंने एक दिन आँख बचाकर अपना मंसूबा पूरा करना चाहा, दो या तीन मील का चक्कार लगाया। नौ वर्ष के बालक का एक बहुत छोटे गाँव से आकर एकदम बनारस की गलियों में घूमना भय की बात थी, इसमें संदेह नहीं, लेकिन मुझे उस समय नहीं मालूम था, कि घुमक्कड़ी का अंतर्हित बीज इस रूप में अपने प्रथम प्राकट्य को दिखला रहा है। अगली उड़ान जो बड़ी उड़ानों में प्रथम थी, चौदह वर्ष में हुई, यद्यपि अनन्यल रूप से घुमक्कड़ धर्म की सेवा का सौभाग्य मुझे 16 वर्ष की उम्र से मिला। मैं अपने पाठकों को मना नहीं करता, यदि वह मेरा अनुकरण करें, किंतु मैं अपने तजर्बे से उन्हें वंचित नहीं करना चाहता। कुछ बातें यदि पहले ही ठीक करली जायँ, तो आदमी के जीवन के बारह वर्ष का काम दो बरस में हो सकता है। मैं यह नहीं कहता कि दो वर्ष के काम के लिए बारह वर्ष घूमना बिलकुल बेकार है, किसी-किसी के लिए उसका भी महत्वी हो सकता है, लेकिन सभी बातों पर विचार करने पर ठीक यही मालूम पड़ता है, कि घुमक्कड़ का संकल्पे तो किसी आयु में पक्काव कर लेना चाहिए, समय-समय पर सामने आते बंधनों को काटते रहना चाहिए, किंतु पूरी तैयारी के बाद ही घुमक्कड़ बनने के लिए निकल पड़ना चाहिए। इसका अर्थ यह है कि मन को पहले रंग लेना चाहिए, शरीर पर रंग चढ़ाने में यदि थोड़ी देर हो तो उससे घबड़ाना नहीं चाहिए। ठीक है, मैं ऐसी भी सलाह नहीं देता, जैसी कि मुरादाबाद के एक सेठ की योजना में थी। उनकी बड़ी आराम की जिंदगी थी, गर्मियों में खस की टट्टी और पंखे के नीचे दुनिया का ताप क्या मालूम हो सकता था। लेकिन देखा-देखी 'योग' करने की साध लग गई थी। वह चाहते थे कि निकलकर दुनिया में बिचरें। उन्हों ने दस दरियाई नारियल के कमंडलु भी मँगवा लिए थे। कहते थे - धीरे-धीरे जब दस आदमी यहाँ आ जायँगे, तब हम बाहर निकलेंगे। न जाने कितने सालों के बाद मैं उन्हेंय मिला था। मेरे में उतना धैर्य नहीं था कि बाकी आठ आदमियों के आने की प्रतीक्षा करता। घुमक्कड़ ही अधीरता को मैं पसंद करता हूँ। यह अधीरता ऐसी शक्ति है, जो मजबूत-से-मजबूत बंधनों को काटने में सहायक होती है।

    23 min read · 21.4K reads
  4. स्वालंबन

    घुमक्कड़ी का अंकुर किसी देश, जाति या वर्ग में सीमित नहीं रहता। धनाढ्य कुल में भी घुमक्कड़ पैदा हो सकता है, लेकिन तभी जब कि उस देश का जातीय जीवन उन्मुतख हो। पतनशील जाति में धनाढ्य होने का मतलब है, उसके व्यउक्तियों का सब तरह से पतनोन्मु।ख होना। तो भी, जैसा कि हमने पहले बतलाया है, घुमक्कड़ी का बीजांकुर कहीं भी उद्भूत हो सकता है। लेकिन चाहे धनी कुल में पैदा हो या निर्धन कुल में, अथवा मेरी तरह न धनी और न निर्धन कुल में, तो भी घुमक्कड़ में और गुणों के अतिरिक्तन स्वावलंबन की मात्रा अधिक होनी चाहिए। सोने और चाँदी के कटोरों के सा‍थ पैदा हुआ घुमक्कड़ी की परीक्षा में बिलकुल अनुत्तीर्ण हो जायगा, यदि उसने अपने सोने-चाँदी के भरोसे घुमक्कड़ी करनी चा‍ही। वस्तुनत: संपत्ति और धन घुमक्कड़ी के मार्ग में बाधक हो सकते हैं। धन-संपत्ति को समझा जाता है, कि वह आदमी की सब जगह गति करा सकती है। लेकिन यह बिलकुल झूठा ख्याोल है। धन-संपत्ति रेल, जहाज और विमान तक पहुँचा सकती है, विलास-होटलों, काफी-भवनों तक की सैर करा सकती है। घुमक्कड़ दृढ़-संकल्पीब न हो तो इन स्थातनों से उसके मनोबल को क्षति पहुँच सकती है। इसीलिए पाठकों में यदि कोई धनी तरुण घुमक्कड़ी-धर्म को ग्रहण करना चाहता है, तो उसे अपनी उस धन-संपत्ति से संबंध-विच्छेगद कर लेना चाहिए, अर्थात् समय-समय पर केवल उतना ही पैसा पाकेट में लेकर घूमना चाहिए, जिसमें भीख माँगने की नौबत नहीं आए और साथ ही भव्य होटलों और पाठशालाओं में रहने को स्थाचन न मिल सके। इसका अर्थ यह है कि भिन्नो-भिन्नत वर्ग में उत्प न्नप घुमक्कड़ों को एक साधारण तल पर आना चाहिए।घुमक्कड़ धर्म किसी जात-पांत को नहीं मानता, न किसी धर्म या वर्ण के आधार पर अवस्थित वर्ग ही को। यह सबसे आवश्यीक है कि एक घुमक्कड़ दूसरे को देखकर बिलकुल आत्मीरयता अनुभव करने लगे - वस्तुतत: घुमक्कड़ों के विकास के उच्चीतल की यह कसौटी है। जितने ही उच्चर श्रेणी के घुमक्कड़ होंगे, उतना ही वह आपस में बंधुता अनुभव करेंगे और उनके भीतर मेरा-तेरा का भाव बहुत-कुछ लोप हो जायगा। चीनी घुमक्कड़, फाहियान और स्वे न-चांग की यात्राओं को देखने से मालूम होगा, कि वह नए मिले यायावरों के साथ कितना स्नेपह का भाव रखते थे। इतिहास के लिए विस्तृरत किंतु कठोर साधनाओं के साथ घुमक्कड़ी किए व्य्क्तियों का उन्होंेने कितना सम्मा्न और सद्भाव के साथ स्मरण किया है।

    23 min read · 13.4K reads
  5. शिल्प और कला

    घुमक्कड़ के स्वावलंबी होने के लिए उपयुक्त कुछ बातों को हम बतला चुके हैं। क्षौरकर्म, फोटोग्राफी या शारीरिक श्रम बहुत उपयोगी काम हैं, इसमें शक नहीं; लेकिन वह घुमक्कड़ की केवल शरीर-यात्रा में ही सहायक हो सकते हैं। उनके द्वारा वह ऊँचे तल पर नहीं उठ सकता, अथवा समाज के हर वर्ग के साथ समानता के साथ घुल-मिल नहीं सकता। सभी वर्ग के लोगों में घुल-मिल जाने तथा अपने कृतित्व को दिखाने का अवसर घुमक्कड़ को मिल सकता है, यदि उसने ललित कलाओं का अनुशीलन किया है। हाँ, यह अवश्य है कि ललित-कलाएँ केवल परिश्रम के बल पर नहीं सीखी जा सकतीं। उनके लिए स्वामाविक रुचि का होना भी आवश्य क है। ललित-कलाओं में नृत्य, वाद्य और गान तीनों ही अधिकाधिक स्वाभाविक रुचि तथा संलग्निता को चाहते हैं। नाचने से गाना अधिक कठिन है, गाने और बजाने में कौन ज्या दा कष्टि-साध्यह है, इसके बारे में कहना किसी मर्मज्ञ के लिए ही उचित हो सकता है। वस्तुौत: इन तीनों में कितना परिश्रम और समय लगता है, इसके बारे में मेरा ज्ञान नहीं के बराबर है। लेकिन इनका प्रभाव जो अपरिचित देश में जाने पर देखा जाता है, उससे इनकी उपयोगिता साफ मालूम पड़ती है। यह हम आशा नहीं करते, कि जिसने घुमक्कड़ी का व्रत लिया है, जिसे कठिन से-कठिन रास्तों से दुरूह स्था नों में जाने का शौक है, वह कोई नृत्यमंडली बनाकर दिग्विजय करने निकलेगा। वस्तुित: जैसे “सिंहों के लेंहड़े नहीं” होते, वैसे ही घुमक्कड़ भी जमात बाँध के नहीं घूमा करते। हो सकता है, कभी दो या तीन घुमक्कड़ कुछ दिनों तक एक साथ रहें, लेकिन उन्हें तो अंतत: अपनी यात्राएँ स्वयं ही पूरी करनी पड़ती हैं। हाँ, तरुणियों के लिए, जिनपर मैं आगे लिखूँगा, यह अच्छा है, यदि वह तीन-तीन की भी जमात बाँध के घूमें। उनके आत्म -विश्वामस को बढ़ाने तथा पुरुषों के अत्यायचार से रक्षा पाने के लिए यह अच्छा होगा।नृत्य के बहुत से भेद है, मुझे हैं, मुझे तो उनमें सबका नाम भी ज्ञात नहीं है। मोटे तौर से हरेक देश का नृत्य जन-नृत्य तथा उस्तालदी (क्लामसिक) नृत्य दो रूपों में बँटा दिखाई पड़ता है। साधारण शारीरिक व्यातयाम में मन पर बहुत दबाव रखना पड़ता है, किंतु नृत्य ऐसा व्याोयाम है, जिसमें मन पर बलात्का र करने की आवश्य कता नहीं, उसे करते हुए आदमी को पता भी नहीं लगता, कि वह किसी शारीरिक परिश्रम का काम कर रहा है। शरीर को कर्मण्य रखने के लिए मनुष्य ने आदिम-काल में नृत्य का आविष्काकर किया, अथवा नृत्य के लाभ को समझा। नृत्य शरीर को दृढ़ और कर्मण्य ही नहीं रखता, बल्कि उसके अंगों को भी सुडौल बनाए रखता है। नृत्य के जो साधारण गुण हैं, उन्हें घुमक्कड़ों से भिन्न, लोगों को भी जानना चाहिए। अफसोस है, हमारे देश में पिछली सात-आठ सदियों में इस कला की बड़ी अवहेलना हुई। इसे निम्ना कोटि का व्यनवसाय समझ कर तथाकथित उच्चा वर्ग ने छोड़ दिया। ग्रामीण मजूर-जातियाँ नृत्यकला को अपनाए रहीं, उनमें से कितने ही नृत्यों को वर्तमान सदी के आरंभ तक अहीर, भर जैसी जातियों ने सुरक्षित रखा। लेकिन जब उनमें भी शिक्षा बढ़ने लगी, तथा “बड़ों” की नकल करने की प्रवृत्ति बढ़ी, तो वह भी नृत्य को छोड़ने लगे। पिछले तीस सालों में फरी (अहीरी) का नृत्य युक्त प्रांत और बिहार के जिले से लुप्तय हो गया। जहाँ बचपन में कोई अहीर-विवाह हो ही नहीं सकता था, जिसमें वर-बधू के पुरुष संबंधी ही नहीं बल्कि माँ और सास ने नहीं नाचा हो। रूस के परिश्रमसाध्य सुंदर नृत्योंर को देखकर मुझे अहीरी नृत्य का स्मरण आया और 1939 में उसे देखने की बड़ी इच्छा हुई, तो बड़ी मुश्किल से गोरखपुर जिले में एक जगह वह नृत्य देखने को मिला। मैं समझता था, बचपन के नृत्य का जो रूप स्मृमति ने मेरे सामने रखा है, अतिशयोक्तिपूर्ण है, किंतु जब नृत्य को देखा, तो पता लगा कि स्मृपति ने अतिशयोक्ति से काम नहीं लिया है। लेकिन इसका खेद बहुत हुआ कि इतना सुंदर नृत्य इतनी तेजी के साथ लुप्ति हो चला। उसके बाद कुछ कोशिश भी की, कि उसे प्रोत्सायहन दिया जाय किंतु मैं उस अवस्थाच से पार हो चुका था, जबकि नृत्य को स्वयं सीख सकूँ। उसके लिए आंदोलन करने को जितने समय की आवश्यउकता थी, उसे भी मैं नही दे सकता था।

    19 min read · 13.8K reads

More Poetry & Stories You May Like