अपनी आँखें जो बंद कर देखूँ

आसिमा ताहिरआसिमा ताहिर

1 min read · 12.4K reads

अपनी आँखें जो बंद कर देखूँ

सब्ज़ ख़्वाबों का मैं सफ़र देखूँ

डूबने की न तैरने की ख़बर

इश्क़-दरिया में बस उतर देखूँ

बा'द उस के नहीं ख़बर क्या है

आइने तक तो चश्म तर देखूँ

दिल में बजता हुआ धड़कता हुआ

अपनी तन्हाई का गजर देखूँ

बैन करती हुई बहारों में

ख़ुद में इक शोर-ए-ख़ैर-ओ-शर देखूँ

ख़्वाब की लहलहाती वादी में

ख़ुशबुओं से बना नगर देखूँ

आसमाँ ले रहा है अंगड़ाई

तितलियों के नगर में डर देखूँ

मौजा-ए-गुल के हाथ में लिपटी

'आसिमा' दश्त की ख़बर देखूँ

आसिमा ताहिर
About the poet

आसिमा ताहिर

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश