तेरी यादें बहाल रखती है

आसिमा ताहिरआसिमा ताहिर

1 min read · 12.4K reads

तेरी यादें बहाल रखती है

रात दिल पर वबाल रखती है

शब-ए-ग़म की ये रागनी बन में

बाँसुरी जैसी ताल रखती है

दिल की वादी से उठने वाली किरन

वहशतों को उजाल रखती है

बाम-ओ-दर पर उतरने वाली धूप

सब्ज़ रंग-ए-मलाल रखती है

शाम खुलती है तेरे आने से

लब पे तेरा सवाल रखती है

एक लड़की उदास सफ़्हों में

इक जज़ीरा सँभाल रखती है

आख़िरी दीप की लरज़ती लौ

महर ओ मह सा जमाल रखती है

आसिमा ताहिर
About the poet

आसिमा ताहिर

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like