हमें भी मुस्कुराना चाहिए था

आसिमा ताहिरआसिमा ताहिर

1 min read · 12.6K reads

हमें भी मुस्कुराना चाहिए था

मगर कोई बहाना चाहिए था

मोहब्बत रेल की पटरी नहीं थी

कहीं तो मोड़ आना चाहिए था

तिरे काँधे पे रख कर सर किसी दिन

हमें भी भूल जाना चाहिए था

मिरी लग़्ज़िश ख़ुदा से क्यूँ शिकायत

अरे मुझ को बताना चाहिए था

ये तुम ने ख़ुद को पत्थर कर लिया क्यूँ

मिरी जाँ टूट जाना चाहिए था

हमी क्या तोड़ते सारी ख़मोशी

तुम्हें भी गुनगुनाना चाहिए था

आसिमा ताहिर
About the poet

आसिमा ताहिर

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like