सुनहरी धूप से चेहरा निखार लेती हूँ

आसिमा ताहिरआसिमा ताहिर

1 min read · 12.4K reads

सुनहरी धूप से चेहरा निखार लेती हूँ

उदासियों में भी ख़ुद को सँवार लेती हूँ

मिरे वजूद के अंदर है इक क़दीम मकान

जहाँ से मैं ये उदासी उधार लेती हूँ

कभी कभी मुझे ख़ुद पर यक़ीं नहीं होता

कभी कभी मैं ख़ुदा को पुकार लेती हूँ

जनम जनम की थकावट है मेरे सीने में

जिसे मैं अपने सुख़न में उतार लेती हूँ

मैं अब भी याद तो करती हूँ आसिमा उस को

उसी का ग़म है जिसे मैं सहार लेती हूँ

आसिमा ताहिर
About the poet

आसिमा ताहिर

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीनाकसूंघ तो लेती है सबकुछसही और सटीक— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीसब कुछ अच्छा बेअसर हैइस तरह से घिराव हुआ यहाँ कापरछाईं के क़दम हैं इसी ओर— ब्रज श्रीवात्सव