अपनी हालत पे आँसू बहाने लगे

आसिमा ताहिरआसिमा ताहिर

1 min read · 12.4K reads

अपनी हालत पे आँसू बहाने लगे

सर्द रातों में ख़ुद को जगाने लगे

सुर्ख़ तारों के हमराह कर के सफ़र

ख़्वाब-ज़ारों से क्यूँ आगे जाने लगे

दूर बजने लगी है कहीं बाँसुरी

हम भी ज़िंदान में गीत गाने लगे

जो बसारत बसीरत से महरूम हैं

शहर के आइनों को सजाने लगे

हम ने जब हाल-ए-दिल उन से अपना कहा

वो भी क़िस्सा किसी का सुनाने लगे

नीस्ती का सितम कोई कम था जो तुम

अपनी हस्ती का दुख भी मनाने लगे

जब बुझी मेरी आँखों की लौ 'आसिमा'

तीरा मंज़र भी जल्वा दिखाने लगे

आसिमा ताहिर
About the poet

आसिमा ताहिर

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी