सदियों को बेहाल किया था

आसिमा ताहिरआसिमा ताहिर

1 min read · 12.4K reads

सदियों को बेहाल किया था

इक लम्हे ने सवाल किया था

मिट्टी में तस्वीरें भर के

कूज़ा-गर ने कमाल किया था

बाहर बजती शहनाई ने

अंदर कितना निढाल किया था

जुर्म फ़क़त इतना था मैं ने

इक रस्ते को बहाल किया था

ख़ुश्बू जैसी रात ने मेरा

अपने जैसा हाल किया था

एक सुनहरे हिज्र ने मुझ से

कितना सब्ज़ विसाल किया था

आसिमा ताहिर
About the poet

आसिमा ताहिर

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like