जलता चराग़ रात की चौखट पे छोड़ कर

सिदरा सहर इमरानसिदरा सहर इमरान

1 min read · 12.4K reads

जलता चराग़ रात की चौखट पे छोड़ कर

हम आसमान से लाए हैं इक सुब्ह तोड़ कर

जाने मिरी किताब से कैसे निकल गए

रक्खे थे उस की याद के सफ़्हात मोड़ कर

शायद हमारे वस्ल की सूरत निकल पड़े

देखेंगे आज हाथ की सतरों को जोड़ कर

गुम हो गए हैं सुर्मगीं अलमारियों के ख़्वाब

आया था कोई रात के तालों को तोड़ कर

इक उम्र हम ने वार दी ग़म की सबील पर

इक बूँद-ए-इश्क़ पा लिया दुनिया निचोड़ कर

रहते हैं हम तो आज भी वहशत के आस-पास

हाँ हाँ वही मकान है दो गलियाँ छोड़ कर

सिदरा सहर इमरान
About the poet

सिदरा सहर इमरान

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like