अपनी आँखों को अक़ीदत से लगा के रख ली

सिदरा सहर इमरानसिदरा सहर इमरान

1 min read · 12.4K reads

अपनी आँखों को अक़ीदत से लगा के रख ली

तेरी दहलीज़ की मिट्टी थी उठा के रख ली

तुझ को तकते ही रहे रात बहुत देर तलक

चाँद के ताक़ में तस्वीर सजा के रख ली

दिल सी नौ-ख़ेज़ कली तेरी मोहब्बत के लिए

सींच के जज़्बों से पहलू में खिला के रख ली

इस नए साल के स्वागत के लिए पहले से

हम ने पोशाक उदासी की सिला के रख ली

दम उलझता था शब-ए-तीरा का तारीकी से

इस लिए चाँद की क़िंदील जला के रख ली

सिदरा सहर इमरान
About the poet

सिदरा सहर इमरान

View profile & all 30 Poems / Stories

More from सिदरा सहर इमरान

  1. असबाब-ए-हस्त रह में लुटाना पड़ा मुझे

    असबाब-ए-हस्त रह में लुटाना पड़ा मुझेफिर ख़ाली हाथ दहर से जाना पड़ा मुझे

    12.4K reads
  2. ग़मगीन बे-मज़ा बड़ी तन्हा उदास है

    ग़मगीन बे-मज़ा बड़ी तन्हा उदास हैतेरे बग़ैर तो मिरी दुनिया उदास है

    12.4K reads
  3. वो सर्द धूप रेत समुंदर कहाँ गया

    वो सर्द धूप रेत समुंदर कहाँ गयायादों के क़ाफ़िले से दिसम्बर कहाँ गया

    12.4K reads
  4. तू हर्फ़-ए-आख़िरी मिरा क़िस्सा तमाम है

    तू हर्फ़-ए-आख़िरी मिरा क़िस्सा तमाम हैतेरे बग़ैर ज़िंदगी करना हराम है

    12.4K reads
  5. लकड़ी की दो मेज़ें हैं इक लोहे की अलमारी है

    लकड़ी की दो मेज़ें हैं इक लोहे की अलमारी हैइक शाइर के कमरे जैसी हम ने उम्र गुज़ारी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like