वो सर्द धूप रेत समुंदर कहाँ गया

सिदरा सहर इमरानसिदरा सहर इमरान

1 min read · 12.4K reads

वो सर्द धूप रेत समुंदर कहाँ गया

यादों के क़ाफ़िले से दिसम्बर कहाँ गया

कुटिया में रह रहा था कई साल से जो शख़्स

था इश्क़ नाम जिस का क़लंदर कहाँ गया

तूफ़ान थम गया था ज़रा देर में मगर

अब सोचती हूँ दिल से गुज़र कर कहाँ गया

तेरी गली की मुझ को निशानी थी याद पर

दीवार तो वहीं है तिरा दर कहाँ गया

चाय के तल्ख़ घूँट से उठता हुआ ग़ुबार

वो इंतिज़ार-ए-शाम वो मंज़र कहाँ गया

उस की सियाह रंग से निस्बत अजीब थी

वो ख़ुश-लिबास हिज्र पहन कर कहाँ गया

रक्खा नहीं था लौह-ए-मोहब्बत पे आज फूल

किस बात पर ख़फ़ा था मुजाविर कहाँ गया

सिदरा सहर इमरान
About the poet

सिदरा सहर इमरान

View profile & all 30 Poems / Stories

More from सिदरा सहर इमरान

  1. असबाब-ए-हस्त रह में लुटाना पड़ा मुझे

    असबाब-ए-हस्त रह में लुटाना पड़ा मुझेफिर ख़ाली हाथ दहर से जाना पड़ा मुझे

    12.4K reads
  2. ग़मगीन बे-मज़ा बड़ी तन्हा उदास है

    ग़मगीन बे-मज़ा बड़ी तन्हा उदास हैतेरे बग़ैर तो मिरी दुनिया उदास है

    12.4K reads
  3. अपनी आँखों को अक़ीदत से लगा के रख ली

    अपनी आँखों को अक़ीदत से लगा के रख लीतेरी दहलीज़ की मिट्टी थी उठा के रख ली

    12.4K reads
  4. तू हर्फ़-ए-आख़िरी मिरा क़िस्सा तमाम है

    तू हर्फ़-ए-आख़िरी मिरा क़िस्सा तमाम हैतेरे बग़ैर ज़िंदगी करना हराम है

    12.4K reads
  5. लकड़ी की दो मेज़ें हैं इक लोहे की अलमारी है

    लकड़ी की दो मेज़ें हैं इक लोहे की अलमारी हैइक शाइर के कमरे जैसी हम ने उम्र गुज़ारी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश