तू हर्फ़-ए-आख़िरी मिरा क़िस्सा तमाम है

सिदरा सहर इमरानसिदरा सहर इमरान

1 min read · 12.4K reads

तू हर्फ़-ए-आख़िरी मिरा क़िस्सा तमाम है

तेरे बग़ैर ज़िंदगी करना हराम है

करने हैं तेरे जिस्म पे इक बार दस्तख़त

ताकि ख़ुदा से कह सकूँ तू मेरे नाम है

होता है गुफ़्तुगू में बहुत बार तज़्किरा

यानी हवा चराग़ का तकिया-कलाम है

पहले-पहल मिली थी हमें शिद्दतों की धूप

अब यूँ है राब्ते की सराए में शाम है

आख़िर में बस निशाँ हैं 'सहर' कुछ सवालिया

फिर इस के बअ'द दास्ताँ का इख़्तिताम है

सिदरा सहर इमरान
About the poet

सिदरा सहर इमरान

View profile & all 30 Poems / Stories

More from सिदरा सहर इमरान

  1. असबाब-ए-हस्त रह में लुटाना पड़ा मुझे

    असबाब-ए-हस्त रह में लुटाना पड़ा मुझेफिर ख़ाली हाथ दहर से जाना पड़ा मुझे

    12.4K reads
  2. ग़मगीन बे-मज़ा बड़ी तन्हा उदास है

    ग़मगीन बे-मज़ा बड़ी तन्हा उदास हैतेरे बग़ैर तो मिरी दुनिया उदास है

    12.4K reads
  3. वो सर्द धूप रेत समुंदर कहाँ गया

    वो सर्द धूप रेत समुंदर कहाँ गयायादों के क़ाफ़िले से दिसम्बर कहाँ गया

    12.4K reads
  4. अपनी आँखों को अक़ीदत से लगा के रख ली

    अपनी आँखों को अक़ीदत से लगा के रख लीतेरी दहलीज़ की मिट्टी थी उठा के रख ली

    12.4K reads
  5. लकड़ी की दो मेज़ें हैं इक लोहे की अलमारी है

    लकड़ी की दो मेज़ें हैं इक लोहे की अलमारी हैइक शाइर के कमरे जैसी हम ने उम्र गुज़ारी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like