ग़मगीन बे-मज़ा बड़ी तन्हा उदास है

सिदरा सहर इमरानसिदरा सहर इमरान

1 min read · 12.4K reads

ग़मगीन बे-मज़ा बड़ी तन्हा उदास है

तेरे बग़ैर तो मिरी दुनिया उदास है

फैला हुआ है रात की आँखों में सोज़-ए-हिज्र

महताब-रुत में चाँद का चेहरा उदास है

लो फिर से आ गया है जुदाई का मरहला

आँखें हैं नम मिरी तिरा लहजा उदास है

बारिश बहा के ले गई तिनकों का आशियाँ

भीगे शजर की शाख़ पे चिड़िया उदास है

शहज़ादा सो गया है कहानी सुने बग़ैर

बचपन के ताक़ में रखी गुड़िया उदास है

आँखें मुंडेर पर धरे गुज़री शब-ए-विसाल

लिपटा हुआ कलाई से गजरा उदास है

सूरज लिपट के झील के पानी से रो दिया

मंज़र फ़िराक़-ए-शाम का कितना उदास है

किस को हैं रास हिज्र की कठिनाईयाँ 'सहर'

जितना क़रीब हो कोई उतना उदास है

सिदरा सहर इमरान
About the poet

सिदरा सहर इमरान

View profile & all 30 Poems / Stories

More from सिदरा सहर इमरान

  1. असबाब-ए-हस्त रह में लुटाना पड़ा मुझे

    असबाब-ए-हस्त रह में लुटाना पड़ा मुझेफिर ख़ाली हाथ दहर से जाना पड़ा मुझे

    12.4K reads
  2. वो सर्द धूप रेत समुंदर कहाँ गया

    वो सर्द धूप रेत समुंदर कहाँ गयायादों के क़ाफ़िले से दिसम्बर कहाँ गया

    12.4K reads
  3. अपनी आँखों को अक़ीदत से लगा के रख ली

    अपनी आँखों को अक़ीदत से लगा के रख लीतेरी दहलीज़ की मिट्टी थी उठा के रख ली

    12.4K reads
  4. तू हर्फ़-ए-आख़िरी मिरा क़िस्सा तमाम है

    तू हर्फ़-ए-आख़िरी मिरा क़िस्सा तमाम हैतेरे बग़ैर ज़िंदगी करना हराम है

    12.4K reads
  5. लकड़ी की दो मेज़ें हैं इक लोहे की अलमारी है

    लकड़ी की दो मेज़ें हैं इक लोहे की अलमारी हैइक शाइर के कमरे जैसी हम ने उम्र गुज़ारी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like