असबाब-ए-हस्त रह में लुटाना पड़ा मुझे

सिदरा सहर इमरानसिदरा सहर इमरान

1 min read · 12.4K reads

असबाब-ए-हस्त रह में लुटाना पड़ा मुझे

फिर ख़ाली हाथ दहर से जाना पड़ा मुझे

सब लोग तेरे शहर के माज़ी-परस्त थे

मुश्किल से हाल में उन्हें लाना पड़ा मुझे

पहले बनाए आँख में ख़्वाबों के मक़बरे

फिर हसरतों को दिल में दबाना पड़ा मुझे

मुझ को तो ख़ैर ख़ाना-बदोशी ही रास थी

तेरे लिए मकान बनाना पड़ा मुझे

कुछ और जब रहा न ज़रिया मआश का

काँधों पे बार-ए-इश्क़ उठाना पड़ा मुझे

दुनिया ये घूमती रहे परकार की तरह

इक दाएरा ज़मीं पे बनाना पड़ा मुझे

इक दिन ये जी में आई वो आँखें ही फोड़ दूँ

जिन के लिए अज़ाब उठाना पड़ा मुझे

अपने मुआमले में ही शिद्दत-पसंद थी

अपने लिए ही जान से जाना पड़ा मुझे

सिदरा सहर इमरान
About the poet

सिदरा सहर इमरान

View profile & all 30 Poems / Stories

More from सिदरा सहर इमरान

  1. ग़मगीन बे-मज़ा बड़ी तन्हा उदास है

    ग़मगीन बे-मज़ा बड़ी तन्हा उदास हैतेरे बग़ैर तो मिरी दुनिया उदास है

    12.4K reads
  2. वो सर्द धूप रेत समुंदर कहाँ गया

    वो सर्द धूप रेत समुंदर कहाँ गयायादों के क़ाफ़िले से दिसम्बर कहाँ गया

    12.4K reads
  3. अपनी आँखों को अक़ीदत से लगा के रख ली

    अपनी आँखों को अक़ीदत से लगा के रख लीतेरी दहलीज़ की मिट्टी थी उठा के रख ली

    12.4K reads
  4. तू हर्फ़-ए-आख़िरी मिरा क़िस्सा तमाम है

    तू हर्फ़-ए-आख़िरी मिरा क़िस्सा तमाम हैतेरे बग़ैर ज़िंदगी करना हराम है

    12.4K reads
  5. लकड़ी की दो मेज़ें हैं इक लोहे की अलमारी है

    लकड़ी की दो मेज़ें हैं इक लोहे की अलमारी हैइक शाइर के कमरे जैसी हम ने उम्र गुज़ारी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like