लकड़ी की दो मेज़ें हैं इक लोहे की अलमारी है

सिदरा सहर इमरानसिदरा सहर इमरान

1 min read · 12.4K reads

लकड़ी की दो मेज़ें हैं इक लोहे की अलमारी है

इक शाइर के कमरे जैसी हम ने उम्र गुज़ारी है

एक सलाख़ों वाली खिड़की झाँक रही है आँगन में

दीवारों पर ऊपर नीचे ख़्वाबों की गुल-कारी है

मंज़र मंज़र भीग रहा है शहर की ख़ाली सड़कों पर

पक्की नहर पे गाँव के घोड़े की टॉप सवारी है

प्यास बुझाने आते हैं दुख दर्द परिंदे रात गए

ख़्वाब का चश्मा फूटा था आँखों में अब तक जारी है

संदूक़ पुरानी यादों का ताला तोड़ के देखा तो

इक रेशम की शाल मिली है नीले रंग की सारी है

वक़्त मिले तो गुल-दस्ते का हाथ पकड़ कर आ जाना

वर्ना कहना काम बहुत है आने में दुश्वारी है

सिदरा सहर इमरान
About the poet

सिदरा सहर इमरान

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्य