हुस्न को ग़ैर की नज़रों से न परखा जाए
देखने वाले का मेआ'र भी देखा जाए
आओ तजदीद-ए-वफ़ा को ही बहाना कर लें
मुंजमिद दरिया में तूफ़ान उठाया जाए
बाद मुद्दत के फिर एहसास-ए-तरब जागा है
फिर से पलकों को सितारों से सजाया जाए
इम्तिहाँ ज़र्फ़ का अपने ही अगर लेना है
कल जो पाया था चलो आज वो खोया जाए








