रवाँ है वक़्त रवानी में आब जैसा है

सलमा हिजाबसलमा हिजाब15 Sept 1949

1 min read · 12.4K reads

रवाँ है वक़्त रवानी में आब जैसा है

ठहर न पाया कहीं भी हबाब जैसा है

सुकून-ए-क़ल्ब की माँगें दुआ तो क्यों माँगें

सुकून-ए-क़ल्ब अगर इज़्तिराब जैसा है

लहू का रंग बहारों में ढल गया जब से

हर एक दाग़ जिगर का गुलाब जैसा है

हर एक क़ल्ब सहीफ़ा है एहतिराम करो

हर एक चेहरे को पढ़ लो किताब जैसा है

रिवायतों पे मोहब्बत की अब यक़ीन नहीं

मोहब्बतों का नज़ारा सराब जैसा है

उलझ रहा है हक़ीक़त से रोज़ जो 'सलमा'

उसे ख़बर नहीं वो ख़ुद भी ख़्वाब जैसा है

सलमा हिजाब
About the poet

सलमा हिजाब

मूल नाम : Salma Ejaj जन्म : 15 Sep 1949 LCCN : n2012215935

View profile & all 19 Poems / Stories

More from सलमा हिजाब

  1. कभी तेरे ख़त को जला दिया कभी नाम लिख के मिटा दिया

    कभी तेरे ख़त को जला दिया कभी नाम लिख के मिटा दियाये मिरी अना का सवाल था तुझे याद कर के भुला दिया

    12.4K reads
  2. एक सरगोशी में अपनी बात कह जाता है कौन

    एक सरगोशी में अपनी बात कह जाता है कौनपास जब कोई नहीं तो पास आ जाता है कौन

    12.4K reads
  3. जीना क्या है हबाब हो जाना

    जीना क्या है हबाब हो जानाइक हक़ीक़त का ख़्वाब हो जाना

    12.5K reads
  4. सुकून-ए-दिल को मिरा इज़्तिराब क्या जाने

    सुकून-ए-दिल को मिरा इज़्तिराब क्या जानेशिकस्त-ए-ख़्वाब को ताबीर-ए-ख़्वाब क्या जाने

    12.4K reads
  5. वही मक़ाम जहाँ गुम हुई थी ज़ात मिरी

    वही मक़ाम जहाँ गुम हुई थी ज़ात मिरीउसी मक़ाम से उभरेगी काएनात मिरी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like