सुकून-ए-दिल को मिरा इज़्तिराब क्या जाने

सलमा हिजाबसलमा हिजाब15 Sept 1949

1 min read · 12.4K reads

सुकून-ए-दिल को मिरा इज़्तिराब क्या जाने

शिकस्त-ए-ख़्वाब को ताबीर-ए-ख़्वाब क्या जाने

वो मुन्कशिफ़ है अभी सिर्फ़ दश्त-ओ-सहरा पर

जो कैफ़-ए-तिश्ना-लबी है वो आब क्या जाने

नशात-ए-सज्दा से जिस को ग़रज़ है वो बंदा

झुका दे सर तो अज़ाब-ओ-सवाब क्या जाने

वो ज़िंदगी से अदा सीखता है जीने की

तमाम चेहरे जो पढ़ ले किताब क्या जाने

असीर-ए-शौक़ तो इज़्न-ए-सफ़र का तालिब है

मक़ाम-ए-ऐश को ख़ाना-ख़राब क्या जाने

सलमा हिजाब
About the poet

सलमा हिजाब

मूल नाम : Salma Ejaj जन्म : 15 Sep 1949 LCCN : n2012215935

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like