यह काली आग का दरिया
मेरे घर आ बैठा है
ले आया है अपने साथ बहाकर
चटखे हुए पर्वत की फाँकें
कतरे हुए सूरज की कतरनें
काली पुरानी मिट्टी का
आग के जंगल में से गुज़रा एक काफ़िला
जलता सुलगता
चीखता चिंघाड़ता
बैठ गया है मेरी दहलीज़ों पर आकर।
यह काली आग का दरिया
मेरे घर आ बैठा है
ले आया है अपने साथ बहाकर
चटखे हुए पर्वत की फाँकें
कतरे हुए सूरज की कतरनें
काली पुरानी मिट्टी का
आग के जंगल में से गुज़रा एक काफ़िला
जलता सुलगता
चीखता चिंघाड़ता
बैठ गया है मेरी दहलीज़ों पर आकर।

पंजाबी के सुप्रतिष्ठित कवि, आलोचक, अनुवादक और संस्कृति-समीक्षक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
View profile & all 18 Poems / Stories