एक सरगोशी में अपनी बात कह जाता है कौन
पास जब कोई नहीं तो पास आ जाता है कौन
एक वीराँ शहर को आबाद कर जाता है कौन
इक दिल-ए-नाशाद को यूँ शाद कर जाता है कौन
तंग कर देती है हसरत आरज़ूओं का हिसार
इस हिसार-ए-आरज़ू में फिर समा जाता है कौन
छीन कर कुल इख़्तियार-ए-आरज़ू एहसास से
एक शहर-ए-बेबसी आबाद कर जाता है कौन
लाख जुगनू झिलमिलाते हों अँधेरी रात में
चाँद बन कर फिर तसव्वुर में उभर जाता है कौन
भेज देता है शरर कुछ रौशनी के नाम पर
ज़र्रे ज़र्रे में तपिश बन कर बिखर जाता है कौन








