जीना क्या है हबाब हो जाना
इक हक़ीक़त का ख़्वाब हो जाना
इश्क़ है सिलसिला सवालों का
और वफ़ा ला-जवाब हो जाना
बारहा महफ़िलों ने देखा है
ख़ामुशी का रबाब हो जाना
ये करिश्मा है ज़र-नवाज़ी का
उन का तुम से जनाब हो जाना
जुम्बिश-ए-फ़िक्र की यही हद है
बस अज़ाब-ओ-सवाब हो जाना
जब वो गौहर-शनासियाँ न रहीं
ऐ गुहर फिर से आब हो जाना
तिश्नगी इम्तिहान लेती है
ऐ नदी तू सराब हो जाना
उठ गई इस तरफ़ नज़र उन की
ऐ तमन्ना 'हिजाब' हो जाना








