चराग़-ए-इश्क़ जला लूँ तो कोई बात करूँ
अंधेरे दिल के मिटा लूँ तो कोई बात करूँ
लुटा दूँ राह में उस की मैं अपनी सब पूँजी
ज़रा सी नेकी कमा लूँ तो कोई बात करूँ
ग़ुबार-ए-वक़्त में उलझी है मेरी राहगुज़र
सफ़र की लाज बचा लूँ तो कोई बात करूँ
बहुत उदास है रात और रू-ब-रू है फ़िराक़
नवा-ए-'मीर' सुना लूँ तो कोई बात करूँ
मुझे भी दश्त की आवारगी से रब्त है कुछ
ये ख़ाक-ए-दश्त उड़ा लूँ तो कोई बात करूँ
पलट के आए हो मुद्दत के बा'द आँखों में
ये अश्क-ए-हिज्र गिरा लूँ तो कोई बात करूँ
सहारा दोनों जहाँ में अमल का है 'रेशम'
ये बात सब को बता लूँ तो कोई बात करूँ








