अशआ'र-ए-दिल-गीर में खोई रहती हूँ
मैं दीवान-ए-'मीर' में खोई रहती हूँ
पहले तो तस्वीर बनाती हूँ तेरी
फिर तेरी तस्वीर में खोई रहती हूँ
मुझ से क़फ़स का दरवाज़ा क्या टूटेगा
पाँव पड़ी ज़ंजीर में खोई रहती हूँ
इश्क़ के क़िस्से लोग सुनाते हैं मुझ को
मैं अंजाम-ए-हीर में खोई रहती हूँ
वक़्त ने जितने ख़्वाब दिखाए थे मुझ को
मैं उन की ता'बीर में खोई रहती हूँ
अपने ही मज़मून ने जकड़ा है मुझ को
इस की ही तफ़्सीर में खोई रहती हूँ








