ग़ुबार-ओ-संग से दीवार-ओ-दर से रिश्ता है

रेशमा ज़ैदीरेशमा ज़ैदी

1 min read · 12.4K reads

ग़ुबार-ओ-संग से दीवार-ओ-दर से रिश्ता है

न जाने कैसा तिरी रहगुज़र से रिश्ता है

फ़लक से रिश्ता है शम्स-ओ-क़मर से रिश्ता है

हमारे शौक़ का इल्म-ओ-हुनर से रिश्ता है

कोई जो आए तो आए भी क्यों मिरी जानिब

किसी का कौन सा सूखे शजर से रिश्ता है

मैं उस से मिलना भी चाहूँ अगर मिलूँ कैसे

मिरा तो शाम से उस का सहर से रिश्ता है

मैं सूखने नहीं देती कभी दो-आबे को

किसी के ग़म का मिरी चश्म-ए-तर से रिश्ता है

मैं क्या करूँ वही मेरी नज़र को है मंज़ूर

हर इक निगाह का जिस की नज़र से रिश्ता है

दुआएँ माँगती रहती हूँ रात-दिन 'रेशम'

मैं जानती हूँ दुआ का असर से रिश्ता है

रेशमा ज़ैदी
About the poet

रेशमा ज़ैदी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुल