हसरतें ऐसी भी इस दिल ने सजा रक्खी हैं

रेशमा ज़ैदीरेशमा ज़ैदी

1 min read · 12.4K reads

हसरतें ऐसी भी इस दिल ने सजा रक्खी हैं

बंदिशें जिन पे ज़माने ने लगा रक्खी हैं

बात ग़ैरों की अगर होती तो हम सह लेते

बर्छियाँ तंज़ की अपनों ने चला रक्खी हैं

एक दीवाने ने इस मौसम-ए-सहराई में

बर्फ़ के टुकड़ों से क़िंदीलें बना रक्खी हैं

उस के ज़ुल्मों का भला कैसे मैं ए'लान करूँ

जिस ने दुनिया को करामात दिखा रक्खी हैं

फिर भी उर्यानी नहीं जाती है उस के तन की

जबकि पोशाकों पे पोशाकें चढ़ा रक्खी हैं

एक लम्हे को भी हासिल नहीं होता है सुकूँ

यूँ तो आसाइशें दुनिया की कमा रक्खी हैं

आग देना ही फ़क़त उन का है मंशा 'रेशम'

शमएँ बस इस लिए यारों ने जला रक्खी हैं

रेशमा ज़ैदी
About the poet

रेशमा ज़ैदी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like