वहशत-ए-हिज्र का अंजाम उसे लिख देना

रेशमा ज़ैदीरेशमा ज़ैदी

1 min read · 12.4K reads

वहशत-ए-हिज्र का अंजाम उसे लिख देना

ऐ मसीहा मिरा पैग़ाम उसे लिख देना

मेरी नज़रों में ये दुनिया ही ख़तावार नहीं

वो भी है मोरिद-ए-इल्ज़ाम उसे लिख देना

तेरे हमराह कभी मैं ने गुज़ारी थी जो

अपनी क़िस्मत की हसीं शाम उसे लिख देना

वो अगर तुम से कभी पूछ ले अहवाल मिरे

मेरी ये हसरत-ए-नाकाम उसे लिख देना

हो गई हैं मिरी मतरूक उड़ानें सारी

मैं तड़पती हूँ तह-ए-दाम उसे लिख देना

उस को जाना है जहाँ जाए रहूँगी उस की

उम्र भर बंदी-ए-बे-दाम उसे लिख देना

यूँ वफ़ाओं का सिला मुझ को मिला है 'रेशम'

हो गई शहर में गुमनाम उसे लिख देना

रेशमा ज़ैदी
About the poet

रेशमा ज़ैदी

View profile & all 15 Poems / Stories

More from रेशमा ज़ैदी

  1. ग़ुबार-ओ-संग से दीवार-ओ-दर से रिश्ता है

    ग़ुबार-ओ-संग से दीवार-ओ-दर से रिश्ता हैन जाने कैसा तिरी रहगुज़र से रिश्ता है

    12.4K reads
  2. हसरतें ऐसी भी इस दिल ने सजा रक्खी हैं

    हसरतें ऐसी भी इस दिल ने सजा रक्खी हैंबंदिशें जिन पे ज़माने ने लगा रक्खी हैं

    12.4K reads
  3. अशआ'र-ए-दिल-गीर में खोई रहती हूँ

    अशआ'र-ए-दिल-गीर में खोई रहती हूँमैं दीवान-ए-'मीर' में खोई रहती हूँ

    12.4K reads
  4. हवा हूँ धूप हूँ बारिश हूँ या घटा हूँ मैं

    हवा हूँ धूप हूँ बारिश हूँ या घटा हूँ मैंनिगाह-ए-यार में कोई बताए क्या हूँ मैं

    12.4K reads
  5. ये अदब का है सफ़र और सफ़र में हूँ मैं

    ये अदब का है सफ़र और सफ़र में हूँ मैंबन के अल्फ़ाज़ तिरी राहगुज़र में हूँ मैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like