दर्द की इक किताब है कोई

पूनम यादवपूनम यादव

1 min read · 12.4K reads

दर्द की इक किताब है कोई

ज़िंदगी इज़्तिराब है कोई

तीरगी की अदा बताती है

दाँव पर माहताब है कोई

हो गया जिस को वो हुआ तन्हा

इश्क़ भी इक अज़ाब है कोई

तेरी जानिब ही खींच लाती है

याद जैसे सराब है कोई

उस का ख़ामोश देखना भर ही

इक मुकम्मल जवाब है कोई

जी रहा है मगर नहीं जीता

यूँ भी ख़ाना-ख़राब है कोई

हाए तहरीर उस की आँखों की

गो कि मुश्किल किताब है कोई

तू मेरे सामने रहे फिर भी

मैं समझती हूँ ख़्वाब है कोई

तिश्नगी और बढ़ती जाती है

तेरी क़ुर्बत सराब है कोई

पूनम यादव
About the poet

पूनम यादव

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like