सफ़ीना डगमगाने लग गया है

पूनम यादवपूनम यादव

1 min read · 12.4K reads

सफ़ीना डगमगाने लग गया है

कोई रस्ता दिखाने लग गया है

मरासिम ख़त्म होता ही समझिए

वो कुछ नज़दीक आने लग गया है

तेरे ग़म ने बड़ी चारागरी की

हमारा ग़म ठिकाने लग गया है

लहर दहलीज़ पर आई है जब से

समुंदर ख़ौफ़ खाने लग गया है

बहुत दिन हो गए बिछड़े हुए अब

मुझे वो याद आने लग गया है

सफ़र तारीकियों का कर रही हूँ

उजाला बौखलाने लग गया है

ये कोई मो'जिज़ा है हिज्र का ही

तू मुझ में बड़बड़ाने लग गया है

पूनम यादव
About the poet

पूनम यादव

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like