कोई भी अरमान नहीं है

पूनम यादवपूनम यादव

1 min read · 12.4K reads

कोई भी अरमान नहीं है

यूँ जीना आसान नहीं है

आहें अंदर घुट जाती हैं

दिल में रौशन-दान नहीं हैं

छोड़ो भी अब इन क़िस्सों को

इन क़िस्सों में जान नहीं है

बात छुपाना सीखो साहब

किस घर में तूफ़ान नहीं है

अब भी तेरा हिस्सा हूँ मैं

बस तुझ को ही ध्यान नहीं है

जब तब ख़्वाहिश उग आती हैं

दिल है रेगिस्तान नहीं है

मैं इक ऐसा अफ़साना हूँ

जिस का कुछ उन्वान नहीं है

पूनम यादव
About the poet

पूनम यादव

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like