क्या तुझ पर भी बेचैनी सी तारी है

पूनम यादवपूनम यादव

1 min read · 12.4K reads

क्या तुझ पर भी बेचैनी सी तारी है

मुझ पर तो ये हिज्र बहुत ही भारी है

भागो भागो दुनिया के पीछे भागो

मुझ को मुझ में रहने की बीमारी है

बे-अदबी की बात अदब से करते हैं

कम-ज़र्फ़ों में किस हद तक मक्कारी है

जिस शोहरत पर तुम इतना इतराते हो

मैं ने उस को हर दम ठोकर मारी है

तेरा ग़म है जो लिखवाता रहता है

वर्ना मुझ में कब इतनी फ़नकारी है

पूनम यादव
About the poet

पूनम यादव

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे