ज़िंदगी जब भी आज़माती है

पूनम यादवपूनम यादव

1 min read · 12.4K reads

ज़िंदगी जब भी आज़माती है

कुछ न कुछ तो हमें सिखाती है

हर हक़ीक़त समझ में आती है

मौत जब आइना दिखाती है

एक नन्ही परी है आँगन में

जो मिरे घर को घर बनाती है

कोई पागल लहर किनारे पर

जाने क्या लिखती है मिटाती है

सर-फिरी हो गई है इक लड़की

वो हवा में दिया जलाती है

पूनम यादव
About the poet

पूनम यादव

View profile & all 10 Poems / Stories