मुझ को प्यास बुझानी है

पूनम यादवपूनम यादव

1 min read · 12.4K reads

मुझ को प्यास बुझानी है

इस में क्या हैरानी है

उस की बातों पर मत जा

उस को आग लगानी है

अपने-पन की बात न कर

मेरे लिए बे-मा'नी है

आहट से उड़ जाती है

तितली ख़ूब सियानी है

जलने वाला जाने क्यूँ

अब तक पानी पानी है

पूनम यादव
About the poet

पूनम यादव

View profile & all 10 Poems / Stories