जिसको पराई पीर पे रोना नहीं आया

Phoolchand GuptaPhoolchand Gupta30 Oct 1958

1 min read · 12.6K reads

जिसको पराई पीर पे रोना नहीं आया
ऐसे बहाइम को बशर होना नहीं आया
घर में गया तो हाथ में हर चीज़ आ गई
पल को मिले सुकून वो कोना नहीं आया
अपने बदन की गंध , कमीज़ों के दाग को
मुझको पराए ख़ून से धोना नहीं आया
तुमको मिली थी आग वसीयत के रूप में
तुमको कभी अलाव पे सोना नहीं आया
कहते हैं , वो मसीह हैं , लाए पयाम हैं
उनको अभी सलीब तो ढोना नहीं आया
रुत है , तमाम खेत हैं , हाथों में बीज हैं
हमको किसी किसान-सा बोना नहीं आया
Phoolchand Gupta
About the poet

Phoolchand Gupta

Phoolchand Gupta (born 30 October 1958) is an Indian Hindi and Gujarati language poet, writer and translator. He hails from Himmatnagar, Gujarat, India. He made significant contributions to the Gujarati Dalit literature. Hindi Sahitya Akadami of state awarded…

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य