कुछ अपनी जो हुर्मत तुझे मंज़ूर हो ऐ शैख़

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानीमुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

1 min read · 12.4K reads

कुछ अपनी जो हुर्मत तुझे मंज़ूर हो ऐ शैख़

तू बहस न मय-ख़्वारों से चल दूर हो ऐ शैख़

मस्जिद में ज़रा वक़्त-ए-सहर देख तो जा कर

शायद कोई उस चश्म का मख़मूर हो ऐ शैख़

सद दाना-ए-तस्बीह रखे हाथ में अपने

चौंके तो जो यक-दाना-ए-अंगूर हो ऐ शैख़

तू मुझ को कहे एक मैं सौ तुझ को सुनाऊँ

ऐ काश कि इतना मुझे मक़्दूर हो ऐ शैख़

आया है वो बदमस्त लिए हाथ में शमशीर

मज्लिस से शिताबी कहीं काफ़ूर हो ऐ शैख़

करता है हमें मनअ' तू पैमाना-कशी से

पैमाना तिरी उम्र का मामूर हो ऐ शैख़

अलबत्ता करे मनअ' हमें इश्क़-ए-बुताँ से

तुझ सा जो कोई अक़्ल से मा'ज़ूर हो ऐ शैख़

फिर दुम है वो शिमला जो हुआ हद से ज़ियादा

रख शिमला तू शिमले का जो दस्तूर हो ऐ शैख़

हर हर्फ़ में सख़्ती है तिरे संग-ए-जफ़ा से

डरता हूँ न फिर शीशा-ए-दिल चूर हो ऐ शैख़

क्या हूर की बातों से लुभावे है तू मुझ को

हाशा कि मुझे आरज़ू-ए-हूर हो ऐ शैख़

शेख़ी में तो सुनता ही नहीं बात किसी की

इस दाढ़ी पर इतना भी न मग़रूर हो ऐ शैख़

क्यूँ 'मुसहफ़ी' को इतनी तू करता है नसीहत

सर चढ़ न बहुत उस के जो मजबूर हो ऐ शैख़

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी
About the poet

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

उपनाम : 'मुसहफ़ी' मूल नाम : शेख़ ग़ुलाम हमदानी जन्म : अमरोहा, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मुज़फ़्फ़र अली असीर (शिष्य), हैदर अली आतिश (शिष्य) LCCN : n85030564 ये हैं ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी, जिनके काव्य परिचय के लिए ये अशआर काफ़ी हैं; शब-ए-हिज्र…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like