ऐ इश्क़ तेरी अब के वो तासीर क्या हुई

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानीमुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

1 min read · 12.4K reads

ऐ इश्क़ तेरी अब के वो तासीर क्या हुई

शोर-ए-जुनूँ किधर गया ज़ंजीर क्या हुई

दीवाना-पन का मेरे जो करते नहीं इलाज

तदबीर करने वालों की तदबीर क्या हुई

आगू की तरह आप जो अब बोलते नहीं

क्या जाने ऐसी हम से वो तक़्सीर क्या हुई

हम ने तो तुम को दौड़ के कौली में भर लिया

फ़रमाइए अब आप की शमशीर क्या हुई

की थी जो मैं मुरक़्क़ा-ए-आलम से इंतिख़ाब

ऐ 'मुसहफ़ी' दरेग़ वो तस्वीर क्या हुई

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी
About the poet

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

उपनाम : 'मुसहफ़ी' मूल नाम : शेख़ ग़ुलाम हमदानी जन्म : अमरोहा, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मुज़फ़्फ़र अली असीर (शिष्य), हैदर अली आतिश (शिष्य) LCCN : n85030564 ये हैं ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी, जिनके काव्य परिचय के लिए ये अशआर काफ़ी हैं; शब-ए-हिज्र…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like