ये कब से दफ़्तर-ए-उश्शाक़ में है नाम मिरा

मुंशी बनवारी लाल शोलामुंशी बनवारी लाल शोला

1 min read · 12.4K reads

ये कब से दफ़्तर-ए-उश्शाक़ में है नाम मिरा

लिखा था किल्क-ए-अज़ल ने तुझे सलाम मिरा

ज़बाँ पे रश्क से कब आ सकेगा नाम मिरा

कहेंगे हज़रत-ए-मूसा भला सलाम मिरा

यहाँ है नीम-निगह का भी शुक्रिया लब पर

नमक-हराम नहीं ज़ख़्म-ए-ना-तमाम मिरा

ख़याल-ए-रू-ए-मुनव्वर है मतला-ए-ख़ुर्शीद

फ़लक से करता है बातें चराग़-ए-शाम मिरा

इताब बाइ'स-ए-नाकामी-ए-तमन्ना था

निगाह-ए-लुत्फ़ मगर कर रही है काम मिरा

इलाही हो मिरी हस्ती का इश्क़ से आग़ाज़

क़ुदूम-ए-ख़त्म-ए-रुसुल पर हो इख़्तिताम मिरा

ख़ुदा के वास्ते उट्ठो कहाँ तलक ग़फ़लत

मसीह करते हैं कुछ और एहतिमाम मिरा

मय-ए-अलस्त से लबरेज़ साग़र-ए-दिल है

घटे बढ़े न सुरूर-ए-'अलद्दवाम मिरा

फ़लक समझता है कुछ खेल नाला-ए-दिल का

लगे न आग तो 'शो'ला' नहीं है नाम मिरा

मुंशी बनवारी लाल शोला
About the poet

मुंशी बनवारी लाल शोला

उपनाम : 'शोला' मूल नाम : मुंशी बनवारी लाल जन्म : हिसार, हरयाना निधन : अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

View profile & all 27 Poems / Stories

More from मुंशी बनवारी लाल शोला

  1. दैर-ओ-हरम में जल्वा-ए-जानाना एक है

    दैर-ओ-हरम में जल्वा-ए-जानाना एक हैपर्दा उठे तो का'बा-ओ-बुत-ख़ाना एक है

    12.4K reads
  2. है इश्क़ में अबरू के जो काहीदा तन अपना

    है इश्क़ में अबरू के जो काहीदा तन अपनासाया तिरी तलवार का होगा कफ़न अपना

    12.4K reads
  3. क्या लिए जाते हो चुपके से छुपा कर हाथ में

    क्या लिए जाते हो चुपके से छुपा कर हाथ मेंदिल नहीं है गर तो क्या है बंदा-पर्वर हाथ में

    12.4K reads
  4. शुक्र को शिकवा-ए-जफ़ा समझे

    शुक्र को शिकवा-ए-जफ़ा समझेक्या कहा मैं ने आप क्या समझे

    12.4K reads
  5. सूरत-ए-ग़ुंचा नहीं रखते हैं ज़र मुट्ठी में

    सूरत-ए-ग़ुंचा नहीं रखते हैं ज़र मुट्ठी मेंकोई ले लो लिए फिरते हैं जिगर मुट्ठी में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like