है इश्क़ में अबरू के जो काहीदा तन अपना

मुंशी बनवारी लाल शोलामुंशी बनवारी लाल शोला

1 min read · 12.4K reads

है इश्क़ में अबरू के जो काहीदा तन अपना

साया तिरी तलवार का होगा कफ़न अपना

उस मुँह की करें बात ज़रा मुँह को तो बनवाएें

ग़ुंचों से कहो साफ़ तो कर लें दहन अपना

पर खोले हुए करती हैं परियाँ मिरा मातम

इन्दर का उखाड़ा है ये बैत-उल-हज़न अपना

क्या कहते हैं सुन सुन के मिरे शेर को शोला

आदा के लिए तेग़ है गोया सुख़न अपना

मुंशी बनवारी लाल शोला
About the poet

मुंशी बनवारी लाल शोला

उपनाम : 'शोला' मूल नाम : मुंशी बनवारी लाल जन्म : हिसार, हरयाना निधन : अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

View profile & all 27 Poems / Stories

More from मुंशी बनवारी लाल शोला

  1. दैर-ओ-हरम में जल्वा-ए-जानाना एक है

    दैर-ओ-हरम में जल्वा-ए-जानाना एक हैपर्दा उठे तो का'बा-ओ-बुत-ख़ाना एक है

    12.4K reads
  2. क्या लिए जाते हो चुपके से छुपा कर हाथ में

    क्या लिए जाते हो चुपके से छुपा कर हाथ मेंदिल नहीं है गर तो क्या है बंदा-पर्वर हाथ में

    12.4K reads
  3. शुक्र को शिकवा-ए-जफ़ा समझे

    शुक्र को शिकवा-ए-जफ़ा समझेक्या कहा मैं ने आप क्या समझे

    12.4K reads
  4. सूरत-ए-ग़ुंचा नहीं रखते हैं ज़र मुट्ठी में

    सूरत-ए-ग़ुंचा नहीं रखते हैं ज़र मुट्ठी मेंकोई ले लो लिए फिरते हैं जिगर मुट्ठी में

    12.4K reads
  5. उड़ चलोगे जो हुए चेहरे पे गेसू पैदा

    उड़ चलोगे जो हुए चेहरे पे गेसू पैदाताइर-ए-हुस्न करेगा पर-ओ-बाज़ू पैदा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like