दैर-ओ-हरम में जल्वा-ए-जानाना एक है

मुंशी बनवारी लाल शोलामुंशी बनवारी लाल शोला

1 min read · 12.4K reads

दैर-ओ-हरम में जल्वा-ए-जानाना एक है

पर्दा उठे तो का'बा-ओ-बुत-ख़ाना एक है

घर हो कि तूर जल्वा-ए-जानाना एक है

कहने की बात सौ हैं पर अफ़्साना एक है

अरमान दिल में ख़ाक उड़ाते हैं सैकड़ों

मजनूँ हज़ार फिरते हैं वीराना एक है

मैं आप पर फ़िदा हूँ फ़िदा आप ग़ैर पर

मेरा और आप का तो कुछ अफ़्साना एक है

किस नाज़ से वो कहते हैं वहशत के ज़िक्र पर

'शो'ला' भी अपने ढंग का दीवाना एक है

मुंशी बनवारी लाल शोला
About the poet

मुंशी बनवारी लाल शोला

उपनाम : 'शोला' मूल नाम : मुंशी बनवारी लाल जन्म : हिसार, हरयाना निधन : अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

View profile & all 27 Poems / Stories

More from मुंशी बनवारी लाल शोला

  1. है इश्क़ में अबरू के जो काहीदा तन अपना

    है इश्क़ में अबरू के जो काहीदा तन अपनासाया तिरी तलवार का होगा कफ़न अपना

    12.4K reads
  2. क्या लिए जाते हो चुपके से छुपा कर हाथ में

    क्या लिए जाते हो चुपके से छुपा कर हाथ मेंदिल नहीं है गर तो क्या है बंदा-पर्वर हाथ में

    12.4K reads
  3. शुक्र को शिकवा-ए-जफ़ा समझे

    शुक्र को शिकवा-ए-जफ़ा समझेक्या कहा मैं ने आप क्या समझे

    12.4K reads
  4. सूरत-ए-ग़ुंचा नहीं रखते हैं ज़र मुट्ठी में

    सूरत-ए-ग़ुंचा नहीं रखते हैं ज़र मुट्ठी मेंकोई ले लो लिए फिरते हैं जिगर मुट्ठी में

    12.4K reads
  5. उड़ चलोगे जो हुए चेहरे पे गेसू पैदा

    उड़ चलोगे जो हुए चेहरे पे गेसू पैदाताइर-ए-हुस्न करेगा पर-ओ-बाज़ू पैदा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like