क्या लिए जाते हो चुपके से छुपा कर हाथ में
दिल नहीं है गर तो क्या है बंदा-पर्वर हाथ में
तिल हथेली का है दाना और लकीरें दाम हैं
ताइर-ए-रंग-ए-हिना आता है उड़ कर हाथ में
जज़्बा-ए-दिल ने जो घबराया पहन कर चल दिए
हाथ का पावँ में और पावँ का ज़ेवर हाथ में
ले उड़ा क्या इजि़्तराब-ए-जुस्तुजू-ए-नामा-बर
मैं जो उछला आ गए जिबरील के पर हाथ में
हूँ वो दीवाना तिरा सहरा में जिस की धूम थी
देख कर मजनूँ उठा लेता था पत्थर हाथ में
कल किसी का ख़ून होगा शहर में मशहूर है
'शो'ला' मेहंदी लग रही है आज घर घर हाथ में








