शुक्र को शिकवा-ए-जफ़ा समझे

मुंशी बनवारी लाल शोलामुंशी बनवारी लाल शोला

1 min read · 12.4K reads

शुक्र को शिकवा-ए-जफ़ा समझे

क्या कहा मैं ने आप क्या समझे

हम तिरी बात नासेहा समझे

कोई समझे हुए को क्या समझे

मरज़ुल-मौत को शिफ़ा समझे

दर्द को जान की दवा समझे

इस तड़पने का मुद्दआ' समझे

दिल-ए-बद-ख़ू तुझे ख़ुदा समझे

हाए नादानी-ए-सरिश्क न पूछ

गिर्या को तर्ज़-ए-इल्तिजा समझे

कर दिए इक जहाँ के बुत ख़ुद-बीं

ऐ सिकंदर तुझे ख़ुदा समझे

दर्द-अंगेज़ सूर की आवाज़

दिल शिकस्तन की हम सदा समझे

और बिगड़े मिरी शिकायत से

कुछ भी मौक़ा न बात का समझे

शिकवा-ए-जौर पर उठाई तेग़

वो मुझे जान से ख़फ़ा समझे

कौन करता है आने का वा'दा

हम तिरी बंदिशें हिना समझे

हैफ़ नादानी-ओ-तग़ाफ़ुल-ए-दिल

क्या तुझे आप से ख़ुदा समझे

ग़ैर भेजे है उस को ख़त्त-ए-विसाल

काश मेरा लिखा हुआ समझे

रूह के सैंकड़ों लिबास हुए

किस को उतरी हुई क़बा समझे

दिल की नाकामियों से जान गई

किस निकम्मे को काम का समझे

'शो'ला' कल ही तो मय-कदे में थे

आज तुम किस को पारसा समझे

मुंशी बनवारी लाल शोला
About the poet

मुंशी बनवारी लाल शोला

उपनाम : 'शोला' मूल नाम : मुंशी बनवारी लाल जन्म : हिसार, हरयाना निधन : अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

View profile & all 27 Poems / Stories

More from मुंशी बनवारी लाल शोला

  1. दैर-ओ-हरम में जल्वा-ए-जानाना एक है

    दैर-ओ-हरम में जल्वा-ए-जानाना एक हैपर्दा उठे तो का'बा-ओ-बुत-ख़ाना एक है

    12.4K reads
  2. है इश्क़ में अबरू के जो काहीदा तन अपना

    है इश्क़ में अबरू के जो काहीदा तन अपनासाया तिरी तलवार का होगा कफ़न अपना

    12.4K reads
  3. क्या लिए जाते हो चुपके से छुपा कर हाथ में

    क्या लिए जाते हो चुपके से छुपा कर हाथ मेंदिल नहीं है गर तो क्या है बंदा-पर्वर हाथ में

    12.4K reads
  4. सूरत-ए-ग़ुंचा नहीं रखते हैं ज़र मुट्ठी में

    सूरत-ए-ग़ुंचा नहीं रखते हैं ज़र मुट्ठी मेंकोई ले लो लिए फिरते हैं जिगर मुट्ठी में

    12.4K reads
  5. उड़ चलोगे जो हुए चेहरे पे गेसू पैदा

    उड़ चलोगे जो हुए चेहरे पे गेसू पैदाताइर-ए-हुस्न करेगा पर-ओ-बाज़ू पैदा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like