बर्क़ कहते हैं किसे किस को शरर कहते हैं

मुंशी बनवारी लाल शोलामुंशी बनवारी लाल शोला

1 min read · 12.4K reads

बर्क़ कहते हैं किसे किस को शरर कहते हैं

जानते हो जिसे आशिक़ का जिगर कहते हैं

मर्हबा सल्ल-ए-अला ज़ख़्म-ए-जिगर कहते हैं

चश्म-ए-बद-दूर इसी को तो नज़र कहते हैं

आँख भर आती है जब सोज़-ए-जिगर कहते हैं

अब भी इस आग में पानी का असर कहते हैं

कुछ वो घबराए से आ कर मिरे घर कहते हैं

क्या इसी को तिरे नालों का असर कहते हैं

गोर कुछ दूर नहीं फ़िक्र-ए-मसाफ़त क्या है

घर बदल लेने को दुनिया से सफ़र कहते हैं

बे-ख़ुदी इश्क़ की ये थी कि ख़बर-दार हुए

इब्तिदा जिस की नहीं उस की ख़बर कहते हैं

फिर दुआ के लिए लब-हाय-ए-जराहत वा हैं

कुछ तिरा हक़्क़-ए-नमक ज़ख़्म-ए-जिगर कहते हैं

कुछ अगर कहिए तो सुनने नहीं देते हैं अदू

बात कहने नहीं देते वो अगर कहते हैं

झूँठ तूफ़ाँ न उठा अब्र-ए-बहारी पस-ए-मर्ग

याँ तह-ए-ख़ाक भी कुछ दीदा-ए-तर कहते हैं

मौत माँगे से भी पीरी में नहीं आती है

बहर-ए-मक़्बूल-ए-दुआ वक़्त-ए-सहर कहते हैं

आँख मुझ से भी जो मिल जाए तो मैं भी सुन लूँ

कुछ तिरे तीर-ए-नज़र दिल की ख़बर कहते हैं

हाए बे-रहमी-ए-सय्याद सताने को मिरे

नोच कर कहता है क्या इन को ही पर कहते हैं

दीदा-ए-तर में बुरे लगते हैं ख़ाली आँसू

लोग औलाद को जब लख़्त-ए-जिगर कहते हैं

ख़ाकसारी से हुआ रंग ये अपना 'शो'ला'

ज़र्द मिट्टी है नज़र में जिसे ज़र कहते हैं

मुंशी बनवारी लाल शोला
About the poet

मुंशी बनवारी लाल शोला

उपनाम : 'शोला' मूल नाम : मुंशी बनवारी लाल जन्म : हिसार, हरयाना निधन : अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

View profile & all 27 Poems / Stories

More from मुंशी बनवारी लाल शोला

  1. दैर-ओ-हरम में जल्वा-ए-जानाना एक है

    दैर-ओ-हरम में जल्वा-ए-जानाना एक हैपर्दा उठे तो का'बा-ओ-बुत-ख़ाना एक है

    12.4K reads
  2. है इश्क़ में अबरू के जो काहीदा तन अपना

    है इश्क़ में अबरू के जो काहीदा तन अपनासाया तिरी तलवार का होगा कफ़न अपना

    12.4K reads
  3. क्या लिए जाते हो चुपके से छुपा कर हाथ में

    क्या लिए जाते हो चुपके से छुपा कर हाथ मेंदिल नहीं है गर तो क्या है बंदा-पर्वर हाथ में

    12.4K reads
  4. शुक्र को शिकवा-ए-जफ़ा समझे

    शुक्र को शिकवा-ए-जफ़ा समझेक्या कहा मैं ने आप क्या समझे

    12.4K reads
  5. सूरत-ए-ग़ुंचा नहीं रखते हैं ज़र मुट्ठी में

    सूरत-ए-ग़ुंचा नहीं रखते हैं ज़र मुट्ठी मेंकोई ले लो लिए फिरते हैं जिगर मुट्ठी में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश