सनम के हिज्र का बीमार मैं हूँ
उसी के इश्क़ में सरशार मैं हूँ
रुख़-ए-दिलबर है रौशन माह-ए-ताबाँ
चकोरी की तरह बेदार मैं हूँ
लिए फिरता हूँ हाथों पर सर अपना
नज़र दिलबर सर-ए-बाज़ार मैं हूँ
ग़ुलाम-ए-ख़ाक-ए-पा मख़दूम-साबिर
फ़िदा-ए-जाँ सग-ए-दरबार मैं हूँ
बुला लो या अलाउद्दीन मुझ को
तेरे रौज़े का इक ज़व्वार मैं हूँ
कोई मोनिस न हमदम आश्ना है
ये फ़रमाओ तिरा ग़म-ख़्वार मैं हूँ








