जल्वा जब मुझ को दिखाया यार ने

मीरान शाह जालंधरीमीरान शाह जालंधरी

1 min read · 12.4K reads

जल्वा जब मुझ को दिखाया यार ने

वहम हस्ती का उठाया यार ने

जाम-ए-वहदत जब किया नज़्र-ए-अता

मस्त दीवाना बनाया यार ने

बोल उठा मुर्दा ज़बाँ से बे-गुमाँ

क़ुम बि-इज़्नी जब सुनाया यार ने

हुस्न-ए-वहदत जल्वा-गर है जा-ब-जा

ला-मकाँ मुझ को बताया यार ने

क्या अजब ज़ाहिर किया नाज़-ओ-अदा

इश्क़ में मुझ को फँसाया यार ने

जब खुला उक़्दा ख़फ़ी असरार का

बरसर-ए-महफ़िल हँसाया यार ने

मीरान शाह जालंधरी
About the poet

मीरान शाह जालंधरी

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश