भाती हैं दिल को प्यारे नाज़-ओ-अदाएँ तेरी

मीरान शाह जालंधरीमीरान शाह जालंधरी

1 min read · 12.4K reads

भाती हैं दिल को प्यारे नाज़-ओ-अदाएँ तेरी

दिल में ये आरज़ू है ले लूँ बलाएँ तेरी

इक पल पलक उठा कर देखो ब-नज़र-ए-रहमत

असरार-ए-गंज-ए-मख़्फ़ी आँखें लुभाएँ तेरी

ज़ुल्फ़-ए-सियह के बल में आलम तो मुब्तला है

आशिक़ भला ये किस को बातें सुनाएँ तेरी

दीदार-ए-हक़-नुमा है प्यारे जमाल तेरा

मस्ताना जल्वा-गरियाँ क्या क्या बताएँ तेरी

रोज़-ए-अज़ल से हम हैं हुस्न-ओ-लिक़ा के शाएक़

शर्म-ओ-हया की बातें क्या क्या सुनाएँ तेरी

बस में नहीं हूँ तो है फिर क्या हिजाब बाक़ी

कब तक भला ये रमज़ें दिल में समाएँ तेरी

ये इश्क़-सोज़ मस्ती है मीराँ 'शाह' को हासिल

क्या क्या ये हालतें हैं मुझ को सुझाएँ तेरी

मीरान शाह जालंधरी
About the poet

मीरान शाह जालंधरी

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like